गया जी में घर में बैठी महिला पर लाठी-डंडे से हमला, बचाने आए बेटे को भी बदमाशों ने पीटा
मारपीट की घटना में हुआ घायल रामाशीष यादव | Prabhat Khabar Network
गया जी के वजीरगंज में एक महिला पर घर में घुसकर हमला किया गया. हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की और सोने की चेन छीन ली. महिला के बेटे ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी घायल कर दिया गया.
Gaya Ji Crime News : गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमेठी टोला, रामपुर गांव में शनिवार, 29 अगस्त की शाम करीब चार बजे घर में बैठी महिला पर अचानक हमला किए जाने का मामला सामने आया है.
आपके शहर में
पीड़िता लक्षमिनिया देवी (पति- रामाशीष यादव) ने वजीरगंज थाने में लिखित आवेदन देकर किशोरी यादव, डब्लू यादव, राजकुमार यादव सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने, गंभीर रूप से घायल करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है.
लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट
पीड़िता के अनुसार, वह शाम करीब चार बजे अपने घर में बैठी थी. इसी दौरान उक्त सभी लोग अचानक घर में घुस आए.
आरोप है कि हमलावरों के हाथ में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड जैसे हथियार थे. सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी तथा हाथ में भी फ्रैक्चर हो गया.
छीनी सोने की चेन
महिला के चीखने की आवाज सुनकर उसका बेटा अरविंद यादव मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया.
Also Read : पटना-गया पैसेंजर ट्रेन करीब 2 घंटे विलंब से पहुंची गया जंक्शन, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
पीड़िता ने आवेदन में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट करने, हाथ तोड़ने और करीब एक भर सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है.
मगध मेडिकल हॉस्पिटल किया गया रेफर
मारपीट के दौरान पीड़िता बेहोश हो गई. इसके बाद परिजन और ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने उसका इलाज किया.
हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया.
जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए