गया जी : आठ दोस्त सोरहर नदी में नहाने गए थे, अचानक तेज हुआ पानी; सात बचाए गए, एक युवक अब भी लापता

Updated:
विज्ञापन

सोरहर नदी में लापता 17 वर्षीय गुलाम आसी की तलाश करते ग्रामीण

गया जी के इमामगंज में सोरहर नदी में नहाने गए 8 दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हुआ. अचानक आए तेज बहाव में 7 युवक बह गए, जिनमें से 4 को सुरक्षित निकाल लिया गया है. 17 वर्षीय गुलाम आसी अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है.

विज्ञापन

Sorhar River Missing Youth (निर्भय पांडेय) : गया जी जिले के इमामगंज प्रखंड के दुबहल गांव स्थित करबला के समीप सोरहर नदी में रविवार को नहाने गए युवकों के साथ अचानक तेज पानी का बहाव आने से बड़ा हादसा हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नदी की तेज धार में 17 वर्षीय गुलाम आसी बह गया, जिसका देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका. गुलाम आसी दुबहल गांव निवासी यूसुफ अंसारी का पुत्र बताया गया है.

8 दोस्त एक साथ गए थे नहाने, 3 युवकों ने गांव पहुंचकर दी सूचना

ग्रामीणों के अनुसार दुबहल गांव के आठ दोस्त एक साथ सोरहर नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान अचानक नदी में पानी का तेज बहाव आ गया.

स्थिति बिगड़ते देख तीन युवक किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि अन्य युवक पानी की तेज धार में बह गए. बाहर निकले तीनों युवकों ने तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी.

ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों की तत्परता से 4 युवक सुरक्षित निकाले गए

सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगाई और तलाश शुरू की.

Also Read : गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

गोताखोरों ने नदी के तेज बहाव के बीच से चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, गुलाम आसी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.

पुलिस व ग्रामीणों द्वारा तलाश जारी, तेज धार से अभियान में परेशानी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से नदी में गुलाम आसी की तलाश लगातार जारी है.

हालांकि, नदी में पानी की तेज धार के कारण तलाशी अभियान चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नदी किनारे खड़े ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
नदी किनारे खड़े ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

घटना के बाद दुबहल गांव में पसरा मातम और चिंता का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद से दुबहल गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम व चिंता का माहौल बना हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन