गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

Updated:
विज्ञापन

पुराने फुट ओवर ब्रिज तोड़ने का काम किया गया शुरू | Prabhat Khabar Network

गया जंक्शन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ने का काम शुरू हो गया है. इसके लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है, जिससे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है. यात्रियों को स्टेशन पर कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Gaya Junction Mega Block : गया जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. गया जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास स्थित पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ने के लिए शनिवार को रेलवे की ओर से तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर फुट ओवरब्रिज को तोड़ने का काम किया गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक के दौरान संबंधित रेल परिचालन को नियंत्रित किया गया.

सुरक्षा के बीच शुरू हुआ तोड़फोड़ का काम

रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में चरणबद्ध तरीके से ब्रिज को तोड़ने का काम किया गया. फुट ओवरब्रिज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी की गई ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी या दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़े.

पुराना फुट ओवरब्रिज काफी समय से यात्रियों के आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है. अब स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिक यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इसे हटाया जा रहा है और इसके स्थान पर स्टेशन की नई व्यवस्था के अनुरूप निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा.

पुरुषोत्तम और सासाराम-धनबाद इंटरसिटी का बदला प्लेटफॉर्म

मेगा ब्लॉक का असर गया जंक्शन से खुलने वाली ट्रेनों के परिचालन पर भी देखने को मिला. गया से नई दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को शनिवार को निर्धारित एक नंबर प्लेटफॉर्म के बजाय सात नंबर प्लेटफॉर्म से रवाना किया गया.

वहीं, सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी नियमित व्यवस्था के अनुसार संचालित करने के बजाय छह नंबर प्लेटफॉर्म से रवाना किया गया. प्लेटफॉर्म बदलने से यात्रियों को सामान लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में परेशानी हुई. हालांकि, स्टेशन पर उद्घोषणा के माध्यम से जानकारी दी जा रही थी.

चार दिनों के लिए मेगा ब्लॉक की मिली स्वीकृति

कंस्ट्रक्शन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ने के लिए रेलवे से चार दिनों के मेगा ब्लॉक की स्वीकृति मिली है.

Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

उन्होंने कहा कि एक साथ लंबे समय तक परिचालन प्रभावित न हो, इसके लिए अलग-अलग समय में मेगा ब्लॉक लेकर काम कराया जाएगा.

जंक्शन के पुनर्विकास कार्य में आएगी तेजी

प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि निर्धारित अवधि में चरणबद्ध तरीके से फुट ओवरब्रिज को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

गया जंक्शन के पुनर्विकास के तहत स्टेशन परिसर में कई निर्माण और यात्री सुविधा से जुड़े कार्य चल रहे हैं. पुराने ढांचे को हटाकर नई और आधुनिक व्यवस्था विकसित करने की योजना है. ओवरब्रिज को हटाने के बाद आगे के निर्माण कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन