गया जी : रबर डैम के पास नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत, SDRF ने निकाला शव, परिजनो में मातम

Updated:
विज्ञापन

फल्गु नदी के रबर डैम में दर्दनाक हादसा, स्नान करने पहुंचे युवक की डूबने से मौत | Prabhat Khabar Network

गया जी में फल्गु नदी के रबर डैम के पास रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई. स्नान के दौरान पैर फिसलने के बाद वह गहरे पानी में चला गया. SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव बरामद किया.

विज्ञापन

Gaya Falgu River Drowning( संजीव कुमार सिन्हा ) : फल्गु नदी स्थित रबर डैम के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. सीताकुंड की ओर स्नान करने पहुंचे एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी उमेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्नान के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गया युवक

बताया जा रहा है कि उमेश प्रसाद यादव स्नान करने के लिए नदी में गए थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते वे पानी में समा गए और डूब गए.

फल्गु नदी के रबर डैम में दर्दनाक हादसा, स्नान करने पहुंचे युवक की डूबने से मौत | Prabhat Khabar Network
फल्गु नदी में रेस्क्यू के दौरान युवक का शव बरामद करती SDRF की टीम

एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू, शव बरामद

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद टीम ने नदी के गहरे पानी से उमेश प्रसाद यादव का शव बाहर बरामद कर लिया.

Also Read : गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है.

फल्गु नदी के रबर डैम में दर्दनाक हादसा, स्नान करने पहुंचे युवक की डूबने से मौत | Prabhat Khabar Network
रबर डैम के पास जुटी लोगों की भीड़

इलाके में छाया मातम, पुलिस कार्रवाई में जुटी

युवक की अचानक हुई मौत से इस्लामपुर और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन