गया जी : फल्गु नदी में स्नान-पूजा के दौरान पैर फिसला, गहरे पानी में डूबकर 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

शव की पहचान करने में जुटे थानाध्यक्ष| Prabhat Khabar Network

गया की फल्गु नदी में स्नान के दौरान फतेहपुर निवासी उमेश प्रसाद यादव की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

Gaya Sitakund Drowning : फल्गु नदी पूर्वी तट स्थित सीता कुंड के समीप रविवार की सुबह नहाने और पूजा करने के दौरान पैर फिसलने से एक अधेड़ व्यक्ति गहरे पानी में डूब गया. इस हादसे में उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की हुई पहचान, तपसा गांव के थे रहने वाले

मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तपसा गांव निवासी 53 वर्षीय उमेश प्रसाद यादव के रूप में की गई है. मृतक फिलहाल सलेमपुर के पास मकान बनाकर रह रहे थे.

पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद देने पर बनी सहमति

घटना के बाद मृतक के परिवार वालों को राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले आपदा राहत कोष से मुआवजा देने पर सहमति बनी है. कागजी कार्रवाई पूरी होने के साथ ही राशि का भुगतान किया जाएगा.

घटनास्थल पर जुटी भीड़
घटनास्थल पर जुटी भीड़

हालांकि, आधिकारिक जानकारी के लिए सीओ मोनू कुमार के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका.

हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम

अधेड़ की अचानक डूबने से हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन