इतिहासकारों ने महाबोधि मंदिर से निकाली विरासत यात्रा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2016 1:40 AM

विज्ञापन

बोधगया. बोधगया स्थित ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के दृष्टिकोण से कला, संस्कृति व युवा विभाग के बिहार विरासत विकास समिति द्वारा रविवार को महाबोधि मंदिर परिसर से विरासत यात्रा का शुभारंभ किया गया. इसमें शामिल पुरातत्वविदों व इतिहासकारों ने महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के पास बीटीएमसी (बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति) के सचिव […]

विज्ञापन
बोधगया. बोधगया स्थित ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के दृष्टिकोण से कला, संस्कृति व युवा विभाग के बिहार विरासत विकास समिति द्वारा रविवार को महाबोधि मंदिर परिसर से विरासत यात्रा का शुभारंभ किया गया. इसमें शामिल पुरातत्वविदों व इतिहासकारों ने महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के पास बीटीएमसी (बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति) के सचिव एन दोरजे को विरासत यात्रा से संबंधित पहलुओं पर जानकारी दी.

महाबोधि मंदिर परिसर से निकली विरासत यात्रा बोधगया मठ पहुंची और वहां रखे ऐतिहासिक बौद्ध मूर्तियों का जायजा लिया. इस यात्रा में शामिल लोगों ने निरंजना तट का भी जायजा लिया. विरासत यात्रा के संयोजक डॉ राकेश कुमार सिन्हा रवि ने बताया कि धरोहरों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विरासत यात्रा का शुभारंभ किया गया है.

इसके आयोजनकर्ता हैं बिहार विरासत विकास समिति. इसका केंद्र बोधगया में भी स्थापित किया गया है. इस बार मई महीने के बाद यह तीसरी यात्रा है. हरेक महीने के पहले रविवार को यह यात्रा प्रस्तावित है. रविवार को यह यात्रा महाबोधि मंदिर, पवित्र बोधिवृक्ष, बोधगया मठ व निरंजना तट तक होगी. उन्होंने विरासत यात्रा के उद्देश्यों के बारे में बताया कि जन सामान्य के बीच धरोहर के प्रति जागरूकता फैलाना. अपने इतिहास, पुरातत्व व अपने वैभव के बारे में जानने-समझने से है, ताकि आमजन भी इतिहास के प्रति अपने स्वयं के प्रति भागीदारी अदा कर सकें. इसका संरक्षण, संवर्द्धन व प्रचार-प्रसार में भूमिका अदा कर सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन