शहर में नल, नाली-गली व शौचालय का होगा सर्वे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 8:20 AM
विज्ञापन
गया: मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत किये जा रहे कामकाज की शुक्रवार को समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार ने अभियंताओं को कहा कि आपसी खींचतान छोड़ कर कुछ कामकाज करें. इसमें लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में तीन नगर विभाग से जुड़े हैं. नगर विकास विभाग को […]
विज्ञापन
गया: मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत किये जा रहे कामकाज की शुक्रवार को समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार ने अभियंताओं को कहा कि आपसी खींचतान छोड़ कर कुछ कामकाज करें. इसमें लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में तीन नगर विभाग से जुड़े हैं. नगर विकास विभाग को हर घर नल, हर घर शौचालय व पक्की नाली-गली योजना पूरी करनी है.
इन योजनाओं के लिए सर्वे कराया जायेगा. इसके तहत एक वार्ड में 25 सर्वेयर, एक पर्यवेक्षक व कई वार्डों मिला कर मॉनीटर सेल बनाया जायेगा. इसकी जिम्मेवारी सहायक अभियंता व सिटी मैनेजर स्तर के अधिकारी के पास होगी. नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 64 हजार, 458 हाउस होल्ड हैं. 15 से 21 जून तक इनका सर्वे कर लेना है. इससे पता लगाया जायेगा कि शहर में उक्त तीनों सुविधाएं हैं या नहीं. इसके बाद कमीवाले इलाकों में इन योजनाओं को पूरा कराया जायेगा.
श्री कुमार ने कहा कि वार्डों में कनीय अभियंता ही चापाकलों की मरम्मत का कामकाज देखेंगे. ठेकेदार को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया जा रहा है. इसके बाद भी कहीं गड़बड़ी मिली, तो कड़ा निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने बंद पड़े चापाकलों व प्याऊ ठीक कराने का निर्देश दिया.
इधर, कनीय अभियंता दिनकर प्रसाद ने बताया कि 12 जगहों पर बननेवाले वाटर सप्लाइ के मिनी प्लांट का काम शुरू कर दिया गया है. प्लांट का काम पूरा होने पर 600 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. बैठक में सिटी मैनेजर सुरेंद्र राम, राजमणि गुप्ता, जलपर्षद के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह व कई और विभाग के अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










