महज दो ही दिन मिला पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 6:56 AM
विज्ञापन
पाइपलाइन पर खर्च हुए एक करोड़ 86 लाख रुपये, पर फायदा कोई नहीं नगर निगम द्वारा एक करोड़ 86 लाख रुपये खर्च कर तैयार किये गये पाइपलाइन का विस्तार महज दो दिनों में दम तोड़ गया. सड़क बनाने के दौरान पाइपलाइन को काट दिया गया. फिर तो इसे दुरुस्त भी नहीं किया गया. गया : […]
विज्ञापन
पाइपलाइन पर खर्च हुए एक करोड़ 86 लाख रुपये, पर फायदा कोई नहीं
नगर निगम द्वारा एक करोड़ 86 लाख रुपये खर्च कर तैयार किये गये पाइपलाइन का विस्तार महज दो दिनों में दम तोड़ गया. सड़क बनाने के दौरान पाइपलाइन को काट दिया गया. फिर तो इसे दुरुस्त भी नहीं किया गया.
गया : शहर के दक्षिणी भाग के मुहल्लों में पानी पहुंचाने के लिए डेढ़ साल पहले पाइपलाइन का विस्तार किया गया था. इसके लिए नगर निगम ने एक करोड़ 86 लाख रुपये खर्च किये. पर, इतनी बड़ी रकम का महज दो दिन ही लाभ मिला. वह भी पूरा नहीं, क्योंकि इन दोनों दिनों में पानी की टेस्टिंग ही होती रही. इसके बाद से वाटर सप्लाइ ठप है.
कैसे आयी दिक्कत: पाइपलाइन से वार्ड नंबर-44 के खटकाचक, आदर्श कॉलोनी व गोवर्द्धन विहार कॉलोनी में वाटर सप्लाइ की जानी थी. पर, नैली-दुबहल रोड के निर्माण के दौरान अर्थमूवर द्वारा पाइप को कई जगह काट दिया गया. उस समय इसकी जानकारी नगर निगम को भी नहीं दी गयी़ इसके बाद लोगों ने जब हंगामा किया, तो बात वार्ड पार्षद के पास पहुंची़ इसके बाद वार्ड पार्षद सुरेंद्र प्रसाद ने नगर आयुक्त से मामले की शिकायत की़
यहां भी है दिक्कत: इन मुहल्लों के अलावा वार्ड नंबर-44 के ही ब्रह्मचारी बाबा रोड, कपिलधारा व खजूरिया मुहल्ले में भी वाटर सप्लाइ नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










