एक कैमरे से स्टेशन की निगरानी!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 6:54 AM
विज्ञापन
गया जंकशन पर मई के अंत तक लगाने थे 58 सीसीटीवी कैमरे अब तक लगा है मात्र एक गया : गया जंकशन पर मई महीने के अंत तक 58 सीसीटीवी कैमरे लगाने थे, पर अब तक मात्र एक ही कैमरा लगाया जा सका है. उल्लेखनीय है कि पूर्व डीआरएम विद्याभूषण ने गया जंकशन के निरीक्षण […]
विज्ञापन
गया जंकशन पर मई के अंत तक लगाने थे 58 सीसीटीवी कैमरे अब तक लगा है मात्र एक
गया : गया जंकशन पर मई महीने के अंत तक 58 सीसीटीवी कैमरे लगाने थे, पर अब तक मात्र एक ही कैमरा लगाया जा सका है. उल्लेखनीय है कि पूर्व डीआरएम विद्याभूषण ने गया जंकशन के निरीक्षण के दौरान कहा था कि मई माह में रेलवे स्टेशन पर 58 सीसीटीवी कैमरे, 100 डस्टबीन व 50 लाइट लगाये जायेंगे. नये डीआरएम किशोर कुमार ने भी सीसीटीवी कैमरे, डस्टबीन व लाइट लगाने की बात कही थी. लेकिन, अब तक के कामकाज के हिसाब से एक सीसीटीवी कैमरा, 40 डस्टबीन व 20 लाइट लगाये जा सके हैं. जंकशन के अधिकारियों की मानें, तो शेष कैमरे, डस्टबीन व लाइट के लिए डीआरएम के पास प्रस्ताव भेजा गया है. लेकिन, बात आगे नहीं बढ़ी है.
स्टेशन उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट हुए थे अधिकारी: गया जंकशन को नक्सलियों द्वारा विस्फोट कर उड़ाने की धमकी के बाद अधिकारी हरकत में आये थे. सीसीटीवी कैमरे के अलावा लगेज स्कैनर व अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने पर सहमति बनी थी. पर, जैसे-जैसे दिन गुजरा, अधिकारियों की चिंता भी शिथिल पड़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










