नक्सलियों ने बिंदी से मांगी 15 लाख की लेवी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 8:24 AM
बाराचट्टी: पीएलएफआइ नामक नक्सली संगठन ने रामिया कंस्ट्रक्शंस कंपनी के मालिक विंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव से 15 लाख रुपये की लेवी मांगी है. नक्सलियों ने बुधवार की रात गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की पतलुका पंचायत के ईटवां गांव के पास शोभ-धनगाई रोड निर्माण में लगी कंपनी के बेस कैंप पर हमला […]
कैंप पर मौजूद पोकलेन व अर्थमूवर (जेसीबी) के चालक संतोष साव, महादेव यादव, प्रमोद चौधरी व मुंशी सोनू कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार की रात नक्सली कैंप में पहुंचे और कर्मचारियों को मारा-पीटा. इसके बाद उन्होंने कंपनी के मालिक बिंदी यादव से 15 लाख रुपये की लेवी मांगी. नक्सलियों ने लेवी नहीं देने पर मोहनपुर के गणेशचक में उनके घर को उड़ा देने की धमकी दी. कर्मचारियों ने बताया कि चार महीने पहले ही डोभी के घोड़ाघाट में नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शंस कंपनी की पोकलेन मशीन को जला दिया था.
इधर, कंपनी के कर्मचारियों ने बुधवार की रात कंपनी के बेस कैंप पर हमला कर लेवी मांंगने की एफआइआर दर्ज करायी है. घटना के बाद पूरे इलाके में छापेमारी की जा रही है. छापेमारी का जिम्मा एएसपी अभियान मनोज यादव संभाल रहे हैं. पता चला है कि सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है, उससे पूछताछ जारी है. इस पूरे मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










