फूड प्लाजा में हो रही मनमानी !

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 8:24 AM

विज्ञापन

गया: गया जंकशन स्थित फूड प्लाजा के बाहरी काउंटर पर बिकनेवाली खाने-पीने की वस्तुएं यों ही खुले में ही रखी जा रही हैं. फूड प्लाजा के दुकानदार गया के अधिकारियों के अलावा सीसीएम के अधिकारियों की हिदायतों को नजरअंदाज करते हुए बेरोक-टोक मनमानी कर रहे हैं. यह मनमानी सिर्फ खुले में खाने-पीने की चीजों को […]

विज्ञापन
गया: गया जंकशन स्थित फूड प्लाजा के बाहरी काउंटर पर बिकनेवाली खाने-पीने की वस्तुएं यों ही खुले में ही रखी जा रही हैं. फूड प्लाजा के दुकानदार गया के अधिकारियों के अलावा सीसीएम के अधिकारियों की हिदायतों को नजरअंदाज करते हुए बेरोक-टोक मनमानी कर रहे हैं. यह मनमानी सिर्फ खुले में खाने-पीने की चीजों को लेकर ही नहीं, बल्कि मेनू चार्ट व दर के मुताबिक भोजन परोसने में भी है.
चार्ट के अनुसार, 70 रुपये की एक थाली है, जिसमें 200 ग्राम चावल, दो रोटी/नान, दाल, मिक्स सब्जी, सलाद व अचार देना है. लेकिन, फूड प्लाजा में 70 रुपये की थाली में 200 ग्राम चावल, दो पराठा, दाल, साधारण सब्जी व सलाद दिये जा रहे हैं. अचार मांगने पर ही मिलता है.

उल्लेखनीय है कि विगत सात फरवरी को गया जंकशन के निरीक्षण के दौरान सीसीएम महबूब रब ने फूड प्लाजा में बिकनेवाले खाद्य पदार्थों व उनके मूल्यों का निरीक्षण किया था. इसके बाद उन्होंने मेनू व प्रिंट रेट का ख्याल रखने की सख्त हिदायत दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन