सेल्स टैक्स का भुगतान करने में गया के दवा दुकानदार अव्वल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 8:24 AM

विज्ञापन

गया: शहर के दवा दुकानदारों की गुरुवार को वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें सेल्स टैक्स का भुगतान करने व वाणिज्य विभाग से रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर चर्चा की गयी. शहर के वर्णवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान गया जिला दवा विक्रेता संघ से जुड़े दवा दुकानदार शामिल हुए. बैठक में […]

विज्ञापन
गया: शहर के दवा दुकानदारों की गुरुवार को वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें सेल्स टैक्स का भुगतान करने व वाणिज्य विभाग से रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर चर्चा की गयी. शहर के वर्णवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान गया जिला दवा विक्रेता संघ से जुड़े दवा दुकानदार शामिल हुए.

बैठक में संघ के सचिव रवि कुमार ने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष में बिहार में गया के दवा दुकानदारों ने सभी से ज्यादा सेल्स टैक्स का भुगतान किया है. उन्होंने कहा कि सेल्स टैक्स भुगतान के मामले में पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष 64 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दवा मंडी की 90 प्रतिशत दुकानों का वाणिज्य विभाग में रजिस्ट्रेशन है और सभी सेल्स टैक्स का भुगतान भी करते हैं.

इसके बावजूद अगर वाणिज्य विभाग सहयोग करने को इच्छुक है, तो विभाग द्वारा एक शिविर लगा कर शेष दुकानों का रजिस्ट्रेशन कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि सेल्स टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य है और इसमें दवा विक्रेता संघ विभाग को हरसंभव सहयोग करने को तैयार है. इस अवसर पर वाणिज्य कर उपायुक्त नंदकिशोर राज ने भी सेल्स टैक्स का भुगतान करने व विभाग से रजिस्ट्रेशन कराने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने शिविर लगा कर रजिस्ट्रेशन किये जाने पर भी सहमति व्यक्त की. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों वाणिज्य विभाग के पदाधिकारी शहर के दवा मंडी में स्थित दुकानों की जांच करते हुए दुकानों का रजिस्ट्रेशन कराने व सेल्स टैक्स का भुगतान करने को कहा था. इसके बाद गुरुवार को दवा विक्रेता संघ के साथ वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक की. बैठक के लिए दवा मंडी की सभी दुकानें सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन