शहर में ऑटोचालकों के खिलाफ अभियान, 11 ऑटो पकड़ाये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 8:23 AM

विज्ञापन

गया: शहर में ऑटोचालकों की मनमानी के खिलाफ खबर छपने के बाद गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस हरकत में आयी. पुलिसकर्मियों ने ताबड़तोड़ अभियान चला कर रोड पर जहां-तहां रूक कर सवारियों को बैठाने के आरोप में 11 ऑटो पकडे. ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गये 11 ऑटो में आठ से पांच हजार […]

विज्ञापन
गया: शहर में ऑटोचालकों की मनमानी के खिलाफ खबर छपने के बाद गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस हरकत में आयी. पुलिसकर्मियों ने ताबड़तोड़ अभियान चला कर रोड पर जहां-तहां रूक कर सवारियों को बैठाने के आरोप में 11 ऑटो पकडे.
ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गये 11 ऑटो में आठ से पांच हजार चार सौ रुपये वसूले गये, जबकि तीन ऑटो को थाने में लगाया गया है. यह अभियान अब हर दिन चलाया जायेगा. श्री कुमार ने बताया कि शहर में ऐसे भी 13 हजार से अधिक ऑटो दौड़ रहे हैं. इन पर नियंत्रण करने में थोड़ी परेशानी हो रही है, क्योंकि इनके स्टैंड के लिए अब तक जगह निर्धारित नहीं की जा सकी है.
उल्लेखनीय है कि दो जून के अंक में ‘जहां यात्री मिला, वहीं बना स्टैंड’ नामक शीर्षक से खबर छापी गयी थी. इसमें ऑटो स्टैंडों की बंदोबस्ती व ऑटोचालकों की मनमानी का मसला उठा था. इसके बाद ही ट्रैफिक अधिकारी हरकत में आये और कार्रवाई की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन