बांकेबाजार में नक्सली हमला : पुल के बेस कैंप पर किया विस्फोट, मजदूरों को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 8:33 AM
बांकेबाजार/इमामगंज: गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के ढोंगिला-बथान के पास मंगलवार की देर रात करीब 30-35 की संख्या में आये प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्यों ने मोरहर नदी पर बन रहे पुल के बेस कैंप पर हमला कर दिया. नक्सलियों ने बम विस्फोट कर दर्जनों राउंड फायरिंग भी की. इसके बाद मजदूरों […]
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 10 बजे महिलाओं व पुरुषों का एक नक्सली दस्ता मोरहर नदी पर बन रहे पुल के बेस कैंप पर पहुंचा. मौके पर पहुंचने के साथ ही नक्सलियों ने विस्फोट व फायरिंग शुरू कर दी. आसपास के लोगों में दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग भी की. मजदूरों को मारने-पीटने के बाद नक्सलियों ने मिक्सिंग मशीन व जेनेरेटर में आग लगा दी. जाते-जाते नक्सलियों ने कुछ पोस्टर भी गिराये. इन पोस्टरों पर नक्सलियों ने मजदूरों को 500 रुपये मजदूरी देने, खजूरिया नदी पर पुल बनवा रहे ठेकेदार व उनके सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने आदि जैसी बातें लिखी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










