तापमान में आयेगी गिरावट पर माैसम रहेगा गरम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2016 2:02 AM
गया: पिछले दिनों की तुलना में मंगलवार काे डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बढ़ा. मंगलवार काे अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री व न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि साेमवार काे अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. रविवार काे अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री न्न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री […]
हालांकि माैसम विभाग के अनुसार, साेमवार काे जहां दाे मिलीमीटर बारिश हुई थी, वहीं मंगलवार काे 5.2 मिलीमीटर बारिश हाेने की जानकारी दी गयी. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक आशीष कुमार सेन ने बताया कि दाे-तीन दिनाें तक आसमान साफ रहेगा. बादल छा सकते हैं, पर बारिश नहीं हाेगी. उन्हाेंने बताया कि सूबे के दक्षिण-पूर्वी भाग में एक-दाे दिनाें में आंधी व पानी की संभावना है.
इससे गया में तापमान में एक से दाे डिग्री सेल्सियस की गिरावट अा सकती है. हवा कभी उत्तर ताे कभी पश्चिम की आेर से बहेगी. इस वजह से उमस हाेगी. सांख्यिकी विभाग के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशि प्रभा ने बताया कि अप्रैल में बारिश बिल्कुल नहीं हुई, पर मई महीने में वर्षापात 5.8 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










