अधिकारियों ने जाना अगर प्लेन हाइजैक हुआ, तो कैसे करेंगे रिस्पांस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2016 2:01 AM
बोधगया: केंद्रीय खुफिया ब्यूरो सहित एयरपोर्ट ऑथोरिटी से संबंधित खुफिया एजेंसियों ने गया एयरपोर्ट पर आतंकी हमला व प्लेन हाइजैक से संबंधित घटनाओं की आशंका कई बार जतायी जा है. हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों के अलर्ट होने के कारण अब तक एेसी कोई घटना नहीं हुई है. इसके बावजूद मंगलवार को गया एयरपोर्ट पर प्लेन हाइजैक […]
अगर आतंकियों के द्वारा प्लेन हाइजैक कर लिया गया, तो प्लेन में सवार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैसे आंतकियों को जवाब दिया जायेगा, इसी मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्लेन हाइजैक होने की सूचना आने पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी से संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी क्या होगी? वे सबसे पहले इसकी सूचना किसे देंगे? एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के अधिकारियों व जवान कब और किस हालत में कार्रवाई करेंगे? सीआइएसएफ के अधिकारियों व जवानों को जिला पुलिस बल या अन्य श्रोतों से आये जवानों को कैसे प्रयोग किया जायेगा आदि मुद्दे को लेकर मॉक ड्रिल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










