मुफलिसी में गयी माता-पिता की जान बेटी देख रही है डॉक्टर बनने का सपना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 9:23 AM
गया: रविवार को प्रकाशित हुए मैट्रिक की परीक्षा परिणाम ने लाखों छात्र-छात्राओं को खुशियां तो दी ही, पर बराचट्टी की सोनी कुमारी को अब डॉक्टर बनने की उड़ान भरने का अवसर दे दिया. सोनी कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में द्वितीय स्थान हासिल की है व अब वह डॉक्टर बनना चाहती है. दरअसल, सोनी भी […]
वह स्वयंसेवी संस्था पिपुल फर्स्ट के पनाह में रह कर पली-बढ़ी है व शिक्षा अर्जित कर मैट्रिक की परीक्षा दी है. बात 2010 की है. जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत गोसाई पेसरा गांव के तेजन दास की मौत हो गयी. बताया गया कि भोजन के अभाव में तेजन की मौत हुई थी. पति की मौत के दो वर्ष पहले ही पत्नी मुनिया देवी गुजर चुकी थी. नियति की मार झेलने के लिए घर में तब सोनी कुमारी(10 वर्ष),बहन कविता (पांच वर्ष) व शोभा (चार वर्ष) बच गयी. गांव वालों ने किसी तरह सोनी के पिता का अंतिम संस्कार किया लेकिन अब इन बच्चों की परवरिश बड़ी समस्या थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










