शराब मामले में बिंदी को नहीं मिली जमानत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 7:33 AM
गया : घर में शराब रखे जाने के मामले में आरोपित पूर्व जिला पर्षद सदस्य विंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव को जमानत नहीं मिली. उधर, आदित्य सचदेवा की हत्या के मामले में फंसे बिंदी यादव को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए केस डायरी की मांग की है. […]
गया : घर में शराब रखे जाने के मामले में आरोपित पूर्व जिला पर्षद सदस्य विंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव को जमानत नहीं मिली. उधर, आदित्य सचदेवा की हत्या के मामले में फंसे बिंदी यादव को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए केस डायरी की मांग की है.
इस की अगली सुनवाई एक जून को होगी. आदित्य हत्याकांड में ही फंसे एमएलसी मनोरमा देवी के सरकारी बॉडीगार्ड राजेश कुमार को भी झटका देते हुए एसीजेएम (चतुर्थ) ने जमानत नही दी़. अब राजेश कुमार अपनी जमानत के लिए जिला जज के कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










