जंकशन पर टिकट के लिए मारपीट जवानों ने काउंटर से हटाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 9:50 AM

विज्ञापन

गया. जंकशन स्थित टिकट काउंटर से टिकट लेने के लिए लाइन में लगने के दौरान बुधवार को यात्रियों के दो गुटों में मारपीट हो गयी. मारपीट व हल्ला-गुल्ला सुन कर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने मौके से उन्हें हटाया और मामले को शांत कराया. पता चला है कि टिकट लेने के लिए कुछ युवक […]

विज्ञापन

गया. जंकशन स्थित टिकट काउंटर से टिकट लेने के लिए लाइन में लगने के दौरान बुधवार को यात्रियों के दो गुटों में मारपीट हो गयी. मारपीट व हल्ला-गुल्ला सुन कर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने मौके से उन्हें हटाया और मामले को शांत कराया. पता चला है कि टिकट लेने के लिए कुछ युवक लाइन में लगे थे. इसी दौरान कुछ युवक दूसरे यात्रियों से पैसा लेकर टिकट कटा रहे थे. मना करने पर दोनों गुट उलझ गया. मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने उन्हें लाइन से बाहर निकाल दिया.

इसके बाद भी युवक आपस में भिड़ गये. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई आवेदन या शिकायत नहीं मिली है.

मामले की जानकारी भी नहीं है. जानकारी के अनुसार, सभी युवक स्टेशन के पास के ही रहनेवाले हैं. उल्लेखनीय है कि स्टेशन परिसर व ट्रेनों में सीट के लिए आये दिन मारपीट व विवाद होता है. पिछले दिनों औरंगाबाद के कुछ युवक टीटीइ से ही उलझ गये थे. उसके अगले ही दिन हटिया-पटना एक्सप्रेस में सीट के लिए मारपीट हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन