शिक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित थे गिरजा बाबू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2016 8:11 AM
बेलागंज: नगर प्रखंड के चाकंद प्लस टू हाइस्कूल के सभागार में मंगलवार को पूर्व प्राचार्य व स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय गिरजा नंदन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इसमें आसपास के क्षेत्रों के गण्यमान्य लोगों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की. वक्ताओं ने कहा कि गिरजा […]
वक्ताओं ने कहा कि गिरजा बाबू के शिक्षा के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने चाकंद हाइस्कूल की स्थापना की. इस दौरान लोगों ने लोगों ने स्कूल परिसर में गिरजा बाबू की आदमकद प्रतिमा लगाने, प्रवेश द्वार का नाम गिरजा नंदन किये जाने व उनके नाम पर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू कराने का प्रस्ताव पारित किया.
प्राचार्य रवीद्र प्रसाद ने पारित प्रस्ताव पर अपनी सहमती जाहिर करते हुए इस कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नथनी सिंह व संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक सियाशरण सिंह ने किया. इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक शंभुशरण शर्मा, कपिलदेव शर्मा, जनार्दन शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, पिंटू मुखिया, संजय कुमार मंत्री जी,दयानंद वर्मा व राजेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










