एमयू में स्टेट ऑफिसर की होगी तैनाती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 9:36 AM
विज्ञापन
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) परिसर में अब हंगामा, एमयू के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बदसलूकी या तोड़-फोड़ करना बीते दिनों की बातें हो जायेगी. ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कठोर कदम उठाया है. अगर, सब-कुछ ठीक-ठाक रहा, तो एमयू में जल्द ही एक स्टेट ऑफिसर की तैनाती होगी. इसके लिए […]
विज्ञापन
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) परिसर में अब हंगामा, एमयू के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बदसलूकी या तोड़-फोड़ करना बीते दिनों की बातें हो जायेगी. ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कठोर कदम उठाया है.
अगर, सब-कुछ ठीक-ठाक रहा, तो एमयू में जल्द ही एक स्टेट ऑफिसर की तैनाती होगी. इसके लिए तेजी से कार्रवाई चल रही है. संभावना है कि स्टेट ऑफिसर के पद सृजन पर कुलाधिपति सह गवर्नर रामनाथ कोविंद के 14 मई को राजगीर में सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ होनेवाली बैठक में मुहर लग जायेगी. ये बातें सोमवार को एमयू परिसर स्थित अपने कार्यालय में कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक ने मीडिया से कहीं.
विदेशी भाषा विभाग में वार्षिक परीक्षा आज से
मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के विदेशी भाषा विभाग में मंगलवार से वार्षिक परीक्षा होगी. विभाग की डायरेक्टर डॉ एन अंजूम ने बताया है कि विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स की डिप्लोमा वन व डिप्लोमा टू की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से दर्शनशास्त्र विभाग में आयोजित की गयी है. इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स भी तैयारी कर चुके हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










