गया में 4 शक्तिशाली बम बरामद, पुलिस पर हमले की थी योजना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 2:27 PM

विज्ञापन

गया : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में उग्रवाद प्रभावित जिले गया के टिकारी से पुलिस ने 4 शक्तिशाली बम बरामद कर अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम किया है. जानकारी के मुताबिक बम की सूचना मिलते ही पुलिस उस जगह पर गयी और बम […]

विज्ञापन

गया : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में उग्रवाद प्रभावित जिले गया के टिकारी से पुलिस ने 4 शक्तिशाली बम बरामद कर अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम किया है. जानकारी के मुताबिक बम की सूचना मिलते ही पुलिस उस जगह पर गयी और बम को अपने कब्जे में कर लिया. बाद में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्कॉयड को मौके पर बुलाया. बम स्कॉयड ने मौके पर पहुंचकर काफी मश्क्कत के बाद बम को डिफ्यूज किया.

पेट्रोलिंग पार्टी को उड़ाने की योजना

पुलिस सूत्रों की माने तो अपराधियों द्वारा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को बम से उड़ाने की योजना बनायी गयी थी. पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस के मोबाइल वाहनों पर बम से हमले की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इलाका नक्सल प्रभावित होने की वजह से पुलिस नक्सलियों के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. पुलिस की माने तो बम काफी शक्तिशाली थे और काफी नुकसान पहुंचा सकते थे.

सड़क किनारे रखा गया था बम

पुलिस सारे पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. आखिर सड़क किनारे बम रखने का क्या मंसूबा हो सकता है. क्या कोई व्यक्ति उस बम को ले जाने वाला था या फिर उसको कही भेजा जा रहा था. इन तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है. जिस इलाके से पुलिस ने बम बरामद किया है वह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन