सेना के जवान के परिवार को बंधक बनाया, लूटपाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 9:27 AM
मानपुर. नौरंगा गांव के संगम बिहार कॉलोनी में बुधवार की रात सेना के जवान के परिवार को हथियार का भय दिखा कर बंधक बना डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की जांच की. पुलिस को अतरी […]
घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की जांच की. पुलिस को अतरी थाने चकरा गांव के रहनेवाले नीरज कुमार नामक युवक ने बताया कि वह अपने फुआ के मकान संगम बिहार में रह कर पढ़ायी करता है. बुधवार की रात लगभग एक बजे आधा दर्जन अपराधी मकान का ताला काट कर अंदर प्रवेश कर गये. सभी लोग हथियार का भय दिखा कर बूआ नीलम देवी व उनके बच्चे को बंधक बना लिया. विरोध करने पर मारपीट भी किया. वह लोग हमें कमरे में बंद कर हांथ पैर बांध दिये. हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी.
मकान के अंदर रखे सोने व चांदी के गहने (लाखों रुपये मूल्य) व नकद 10 हजार रुपये भी लूट लिये. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए डकैतों की पहचान में जुट गयी है. सभी कम उम्र के युवक थे. मामला दर्ज कर लिया गया है. इस घटना के बाद नौरंगा व अासपास के इलाकों में दहशत व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










