रेलवे गार्ड का शव आते ही घर में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 9:25 AM
गया. जंकशन पर कार्यरत रेलवे गार्ड एमएस आलम का शव गुरुवार को दोपहर गया शहर के नगमतिया रोड स्थित आवास पर पहुंचा. शव पहुंचे ही घर में कोहराम मच गया. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गार्ड आलम की मौत बुधवार को झाझा में हो गयी. ड्यूटी के बाद वह मार्केट में सब्जी खरीदने […]
इसी दौरान तेज आंधी आयी. वह एक मकान के नीचे खड़े हो गये. उसी वक्त मकान का छज्जा गार्ड के सिर पर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस ने गया रेल पुलिस को घटना की सूचना दी.
इधर, शव आवास पर पहुंचने के बाद एरिया मैनेजर संदीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद सहित अन्य रेल अधिकारी गार्ड के आवास पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. इस मौके पर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा और गार्ड की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि गार्ड एमएस आलम गया-झाझा सवारी गाड़ी (53624) लेकर गयेे थे. ट्रेन झाझा स्टेशन पहुंचा कर वह सब्जी खरीने बाजार गये थे. इसी दौरान एक मकान का छज्जा गिरने से उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










