महाबोधि मंदिर में अब हाइटेक सिक्यूरिटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 8:37 AM
विज्ञापन
गया : महाबोधि मंदिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए शनिवार को मंदिर परिसर में उच्च तकनीक से लैस डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाया गया है. इसके माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा कि मंदिर में प्रवेश करने के लिए कितने लोग डीएफएमडी से गुजरे व कितने लोग वापस बाहर […]
विज्ञापन
गया : महाबोधि मंदिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए शनिवार को मंदिर परिसर में उच्च तकनीक से लैस डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाया गया है.
इसके माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा कि मंदिर में प्रवेश करने के लिए कितने लोग डीएफएमडी से गुजरे व कितने लोग वापस बाहर निकले. इससे यह पता चल सकेगा कि हर दिन मंदिर परिसर में कितने लोगों ने आवाजाही की. इस डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर में लेजर लाइट भी लगी है. शनिवार को नये डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर का उद्घाटन आयुक्त लियान कुंगा, डीआइजी सौरभ कुमार, डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने किया और डीएफएमडी के अलावा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










