11 फुट तक नीचे गया जलस्तर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 8:37 AM

विज्ञापन

डोभी : प्रचंड गरमी में प्रखंड के अधिकतर कुएं, चापाकल व ताल-तलैये सुख गये हैं. नीलांजन नहर पर बना डैम पूरी तरह सुख गया है. इससे प्रखंड की पांच पंचायतें घोड़ाघाट, पंचरतन, कुशा विजा, अंगरा व बजौरा के हजारों एकड़ खेतों का पटवन किया जाता है. डैम की वजह से ही जलस्तर बना रहता है. […]

विज्ञापन
डोभी : प्रचंड गरमी में प्रखंड के अधिकतर कुएं, चापाकल व ताल-तलैये सुख गये हैं. नीलांजन नहर पर बना डैम पूरी तरह सुख गया है. इससे प्रखंड की पांच पंचायतें घोड़ाघाट, पंचरतन, कुशा विजा, अंगरा व बजौरा के हजारों एकड़ खेतों का पटवन किया जाता है. डैम की वजह से ही जलस्तर बना रहता है.
लेकिन, इस साल मार्च के अंतिम माह से ही डैम व नहर के सुख जाने से इन पंचायतों में जलस्तर नीचे चला गया है. इससे चापाकलों ने पानी देना बंद कर दिया है. डैम के सुख जाने से प्रखंड के उत्तरी भाग का जलस्तर लगभग चार से पांच फुट व कहीं-कहीं 10 से 11 फुट गिर गया है. डैम के आसपास के गांव घोड़ाघाट बाजार, महादलित टोला, मौलवी टोला, मंटुटांड़, करमटांड़, हरदवन, कोसमा व बहेरा सहित दर्जनों गांवों में बोरिंग फेल हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन