दो महिला नक्सली गिरफ्तार रिश्ते में दोनों हैं सास-बहू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2016 8:34 PM
गया : गया पुलिस ने नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के रामदासी गांव से दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. दोनों महिला नक्सलियों को पुलिस गया ले गई है. पुलिस ने बताया कि दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं .नवादा के नक्सल एएसपी रविभूषण ने बताया कि गया जिले के अतरी थाना के मोहड़ा […]
गया : गया पुलिस ने नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के रामदासी गांव से दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. दोनों महिला नक्सलियों को पुलिस गया ले गई है. पुलिस ने बताया कि दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं .नवादा के नक्सल एएसपी रविभूषण ने बताया कि गया जिले के अतरी थाना के मोहड़ा गांव में नरेश प्रसाद के घर को डायनामाइट से उड़ाने के आरोप में मोहड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की पत्नी नीतू कुमारी और कुलदीप यादव की पत्नी कमला देवी को गिरफ्तार किया गया है.
नरेश यादव ने दर्ज शिकायत में कहा था कि 3 मार्च 2016 को वह पटना में था. उसी रात ग्रामीण भोला यादव ने धोखे से घर खुलवाया उसके बाद ग्रामीण ओमप्रकाश यादव नक्सलियों के साथ घर में प्रवेश कर गया.नक्सलियों ने मां और बहू को घर से बाहर निकाल दिया. उसके बाद घर को डायनामाइट से उड़ा दिया. ग्रामीण ओमप्रकाश यादव ने धमकी दिया था कि छोटे भाई का मर्डर केस एक सप्ताह में नहीं उठाया तब नरेश की भी हत्या कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










