रामनवमी: शहर में चौकसी, सहयोग को तैयार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 8:19 AM

विज्ञापन

गया: शहर सहित विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को निकलनेवाले रामनवमी के जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को भी दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा. इसमें सभी पक्षों के लोगों से पुलिस प्रशासन ने सौहार्द माहौल में रामनवमी मानने की अपील की. एसएसपी गरिमा मलिक के कार्यालय में रामनवमी पूजा समिति के […]

विज्ञापन
गया: शहर सहित विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को निकलनेवाले रामनवमी के जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को भी दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा. इसमें सभी पक्षों के लोगों से पुलिस प्रशासन ने सौहार्द माहौल में रामनवमी मानने की अपील की. एसएसपी गरिमा मलिक के कार्यालय में रामनवमी पूजा समिति के लोग बैठक कर जुलूस के दौरान बरती जानेवाली एहतियात से अवगत हुए व पुलिस-प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

इसके साथ ही, विष्णुपद थाना परिसर, रामपुर थाना परिसर व टी मॉडल स्कूल क्षेत्र में भी शांति समितियों की बैठकें की गयीं. सभी ने आपसी सहयोग व सौहार्द की बात की व रामनवमी को मिल-जुल कर संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. बैठक में एसएसपी के साथ ही सिटी एसपी अवकाश कुमार, सिटी डीएसपी आलोक कुमार, रामनवमी पूजा समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य अनिल स्वामी, बबलू बारिक, संगठन महामंत्री ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष श्यामा रानी व अन्य शामिल हुए. उधर, समाहरणालय के सभागार में भी सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में बैठक की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन