घोर लापरवाही: पानी सप्लाइ की टंकियों में जीव-जंतुओं का बसेरा, घरों में आ रहा जहरीला पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2016 7:24 AM
गया: शहर के कई प्रमुख मुहल्लों में सप्लाइ होनेवाले पानी की तीनों टंकियों की हालत जर्जर है. मंगलागौरी पहाड़ी पर बनीं टंकियों के ढक्कन टूटे होने के कारण इनमें पक्षियों व अन्य जीव-जंतुओं (जैसे-छिपकली, बिच्छू, सांप व अन्य कीड़े-मकोड़े) का बसेरा बना हुआ है. इसमें कोई शक नहीं कि पक्षियों का मल-मूत्र भी पानी में […]
इसमें कोई शक नहीं कि पक्षियों का मल-मूत्र भी पानी में ही गिरता होगा और सप्लाइ के पानी के साथ लोगों के घरों में पहुंचता होगा. बात सिर्फ इतनी ही नहीं है, इन टंकियों की दीवारों पर काई व पेड़ उग आये हैं. इसके बाद भी इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. ताज्जुब तो यह भी है कि कई अधिकारियों को इसके बारे में पता भी नहीं है़ उक्त टंकियों का ऐसा हाल है, इसका मतलब साफ है कि इनकी वर्षों से साफ-सफाई नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










