पहला अर्घ आज, पानी की कमी करेगी परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2016 8:51 AM
गया: साेमवार काे खरना के साथ व्रतियाें का उपवास शुरू हाे गया. मंगलवार की शाम पहला अर्घ व बुधवार की सुबह उगते सूर्य काे अर्घदान के साथ छठ संपन्न हाे जायेगा. व्रतियाें ने सूर्यकुंड, रूक्मिणी सराेवर व उत्तर मानस सहित अन्य कुंडाें व सराेवराें में स्नान कर सूर्य नमस्कार किया. इसके बाद भगवान भास्कर की […]
नहीं उगते सूर्य को अर्घ नदी में दिया जाता रहा है. इस बार फल्गु का लेयर काफी नीचे जाने के कारण कुंड भी नहीं खोदा जा सका है. निगम द्वारा बोरिंग के माध्यम से नदी किनारे पितामहेश्वर व केंदुई घाट पर झरना का इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही वार्ड पार्षद द्वारा जन सहयोग से ब्रह्मणीघाट पर अस्थायी कुंड बनाया गया है. देव घाट, दंडीबाग (झारखंडी महादेव) घाट आदि जगहों पर व्रतियों को झरने से ही काम चलाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










