इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 8:41 AM
खिजरसराय : कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी व प्राचार्य के नियत समय पर कॉलेज नहीं आने को लेकर गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने गुरुवार को प्राचार्य का पुतला फूंका और नारेबाजी भी की. छात्रों का कहना है कि कॉलेज में बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाओं की कमी है. बार-बार हड़ताल […]
खिजरसराय : कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी व प्राचार्य के नियत समय पर कॉलेज नहीं आने को लेकर गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने गुरुवार को प्राचार्य का पुतला फूंका और नारेबाजी भी की.
छात्रों का कहना है कि कॉलेज में बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाओं की कमी है. बार-बार हड़ताल व धरना-प्रदर्शन के बाद भी समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं. स्थिति और लचर होती जा रही है. प्राचार्य कब आते हैं और कब जाते हैं, पता ही नहीं चलता. पठन-पाठन समय पर नहीं होने के कारण भी वे लोग असहज महसूस करते हैं.
शिक्षकों के भी आने-जाने का समय नहीं है. इस कारण से कॉलेज की स्थिति विकट होती जा रही है.
गुरुवार को जब छात्रों का एक समूह कार्यालय में प्राचार्य रामकिशोर सिंह व एक भी शिक्षक को नहीं देखा, तो इसके बाद तालाबंदी व प्राचार्य का पुतला दहन किया गया. इस बारे में पूछने पर कॉलेज के प्राचार्य रामकिशोर सिंह ने अनभज्ञिता जतायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










