गया के नैली में डंप होगा बोधगया का कूड़ा-कचरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2016 8:41 AM
बोधगया: बोधगया नगर पंचायत के इलाके से एकत्रित होनेवाले कूड़े को गया शहर में दुबहल रोड स्थित नैली में नगर निगम के डंपिंग यार्ड में गिराने की योजना बनायी जा रही है. बोधगया नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नैली में नगर निगम के डंपिंग यार्ड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को स्थापित […]
योजना है कि यह प्लांट लग जाने के बाद बोधगया नगर पंचायत इलाके से एकत्रित किये जानेवाले कूड़ों को नैली डंपिंग यार्ड में भी गिराया जायेगा. उन्होंने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बन जाने के बाद वहां कूड़ों में शामिल प्लास्टिक को अलग किया जायेगा. कूड़ों के अधिक से अधिक उपयोग की भी योजना है.
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया के प्रधान सचिव के द्वारा आयोजित मीटिंग में उन्हें भी बुलाया गया था. इस दौरान बोधगया नगर पंचायत के हित से जुड़ी कई बातों को प्रधान सचिव के समक्ष रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










