पहाड़पुर में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर समेत चार घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2016 8:16 AM
गया. नगर प्रखंड के पहाड़पुर गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया. इसमें मगध मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर लालबिहारी पासवान, जमादार श्रवण कुमार सिंह व दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, […]
सभी घायलों का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया गया. इंस्पेक्टर लालबिहारी पासवान ने बताया कि पहाड़पुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर घेराबंदी कर ली गयी थी.
पूर्व में भी तीन बार अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिसबल की कमी के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा था. उन्होंने बताया कि गुरुवार को नगर प्रखंड के सीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस की टीम पहाड़पुर गांव गयी थी. इसी बीच जमीन पर कब्जा किये लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में उनके अलावा तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर प्रखंड के सीओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. पथराव के आरोप में पहाड़पुर के संजय यादव, श्रवण कुमार, उदय कुमार, प्रमीला देवी व सविता कुमारी को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










