मेंटर्स एडूसर्व ने स्टूडेंट्स को दिये सफलता के टिप्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2016 9:22 AM

विज्ञापन

गया: वर्ष 2015 और 2016 की परीक्षाओं में संस्थान से जुड़े छात्र-छात्राओं की सफलता से मेंटर्स एडूसर्व के अन्य स्टूडेंट्स व अध्यापकों की टीम का मनोबल काफी ऊंचा है. इन वर्षों में होनेवाली जेइइ एडवांस, जेइइ मेन, एआइपीएमटी, एम्स व बीसीइसीइ (मेडिकल) आदि परीक्षाओं में संस्थान के स्टूडेंट्स ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये. […]

विज्ञापन
गया: वर्ष 2015 और 2016 की परीक्षाओं में संस्थान से जुड़े छात्र-छात्राओं की सफलता से मेंटर्स एडूसर्व के अन्य स्टूडेंट्स व अध्यापकों की टीम का मनोबल काफी ऊंचा है. इन वर्षों में होनेवाली जेइइ एडवांस, जेइइ मेन, एआइपीएमटी, एम्स व बीसीइसीइ (मेडिकल) आदि परीक्षाओं में संस्थान के स्टूडेंट्स ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये. ये बातें यहां आयोजित एक सेमिनार में संस्थान के निदेशक आनंद जायसवाल ने बतायीं. रेड क्रॉस भवन में हुए सेमिनार में आये छात्र-छात्राओं को उन्होंने सफलता के टिप्स भी दिये.
श्री जायसवाल ने बताया कि जेइइ पैटर्न में 40 प्रतिशत महत्व बोर्ड के अंकों का होता है और 60 प्रतिशत जेइइ मेन के स्कोर का. इसके द्वारा एनआइटी, आइआइटी व कई अन्य राज्य और केंद्र संपोषित संस्थानों में दाखिला होता है. उन्होंने बताया कि कैसे आइआइटी में नामांकन के लिए एक छात्र को टॉप 20 में होना चाहिए अथवा बोर्ड में कम से कम 75 प्रतिशत अंक लाना उसके लिए अनिवार्य होता है. उन्होंने बताया कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी संस्था ने अपनी शिक्षण प्रणाली को सब्जेक्टिव रखा है, ताकि स्टूडेेंट्स बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें. इसका लाभ जेइइ मेन, जेइइ एडवांस, केवीपीवाइ व ओलिंपियाड के लिए होनेवाले टेस्ट में भी मिलता है.
श्री जायसवाल ने बताया कि उनकी टीम में दिल्ली, हैदराबाद व कोटा के अनुभवी शिक्षक शामिल हैं, जो इस बार छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे. मेंटर्स एडूसर्व का असली मकसद इस बार की परीक्षाओं में सूबे के छात्र-छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ रैंक दिलाना होगा. उनके मुताबिक, उनकी संस्था के पास स्टूडेंट्स डाउट क्लियरिंग सेल (एसडीसीसी) है, जिसका काम परीक्षा व तैयारी को लेकर छात्र-छात्राओं की शंका का समाधान देना है. उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 10 अप्रैल को गया में मेंटर्स द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसमें योग्यता के आधार पर स्टूडेंट्स को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जायेगी. अति विशिष्ट प्रदर्शन करनेवालों को नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन