दुष्कर्म के तीनों आरोपित महिला थाने के हवाले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 7:51 AM
शेरघाटी: गोपालपुर गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गया स्थित महिला थाने की थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने रविवार को पीड़ित युवती के परिजनों से मिल कर घटना की पूरी जानकारी ली. दुष्कर्म की शिकार किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि भाभी से मिलने के बहाने बुलवा कर चचेरे […]
उन लोगों ने मारपीट भी की. इसके बाद उनलोगों ने किशाेरी को उसके घर भी पहुंचाया और बताया कि वह गली में गिरी हुई थी. होश में आने पर पीड़िता ने बुआ को आपबीती सुनायी. इसके बाद परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की.
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. शेरघाटी थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि इस मामले को लेकर गया स्थित महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला थाने की पुलिस तीनों आरोपितों को अपने साथ गया ले गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










