टिकारी के बहेलियाबिगहा में महिला की हत्या !

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 7:50 AM

विज्ञापन

टिकारी: बहेलियाबिगहा गांव में शनिवार की रात एक महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पर पहुंची टिकारी थाने की पुलिस ने बहेलियाबिगहा से महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतका मंजू देवी के पिता इमामगंज थाना क्षेत्र के गेवालगंज के ताराचंद साव ने […]

विज्ञापन

टिकारी: बहेलियाबिगहा गांव में शनिवार की रात एक महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पर पहुंची टिकारी थाने की पुलिस ने बहेलियाबिगहा से महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतका मंजू देवी के पिता इमामगंज थाना क्षेत्र के गेवालगंज के ताराचंद साव ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दामाद गणेश साव पर मामला दर्ज कराया है.

उन्होंने बताया कि मंजू की शादी 15 वर्ष पहले हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं. मंजू का पति टिकारी से बाहर कामकाज करता है. थानाध्यक्ष के अनुसार, मंजू के पिता ने बताया कि किसी ने उन्हें सूचना दी थी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी है. इसके बाद उन्होंने बहेलियाबिगहा आकर मंजू की लाश देखी.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल, मंजू के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए आरोपित गणेश साव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन