गया से अपहृत बच्चा कोलकाता से मुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 8:27 AM
विज्ञापन
गया/कोलकाता : गया शहर से एक बच्चे का अपहरण के बाद उसे कोलकाता में छिपा कर रखने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से अपहृत बच्चे मंसूर आलम उर्फ गुड्डू को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त करा लिया है. गिरफ्तार आरोपितों के नाम मकसूद अहमद (44) और मोहम्मद मुख्तार […]
विज्ञापन
गया/कोलकाता : गया शहर से एक बच्चे का अपहरण के बाद उसे कोलकाता में छिपा कर रखने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से अपहृत बच्चे मंसूर आलम उर्फ गुड्डू को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त करा लिया है. गिरफ्तार आरोपितों के नाम मकसूद अहमद (44) और मोहम्मद मुख्तार उर्फ जीपी (45) हैं. मोहम्मद मुख्तार करया थाना अंतर्गत तिलजला इलाके के शिवतल्ला लेन का रहनेवाला है, जबकि मकसूद अहमद महाराष्ट्र का रहनेवाला है.
गुड्डू 18 मार्च को नमाज पढ़ने निकला था, पर घर नहीं लौटा. वह प्री कासमी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है. उधर, कोलकाता में करया थाने की पुलिस ने बताया है कि कुछ दिन पहले गया पुलिस ने उससे संपर्क कर बताया था कि गया के सिविल लाइंस थाना इलाके के मंसूर आलम उर्फ गुड्डू नामक एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया है. जांच में पाया गया कि अपहर्ताओं ने उसे कोलकाता में छिपा रखा है. 19 मार्च को सिविल लाइंस थाने में इसकी प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी.
जांच के सिलसिले में गया पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंची थी. गुप्त जानकारी के आधार पर करया थाने की पुलिस की मदद से मंसूर आलम को करया स्थित एक घर से गया पुलिस ने मुक्त करा लिया. वहां से गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शनिवार को कोलकाता की एक अदालत में पेश किया जायेगा. इस बीच पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपहरण के पीछे कारण क्या था और इसमें किन-किन लोगों के हाथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










