बोधगया में होली के रंग-गुलाल से सराबोर हुए विदेशी पर्यटक भी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2016 7:32 AM

विज्ञापन

गया. डीएम कुमार रवि की मौजूदगी में बोधगया के विभिन्न एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने होटल रॉयल रेजीडेंसी में सोमवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए. गीत-संगीत व गुलाल-पकवान के साथ सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. इसमें बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, बोधगया […]

विज्ञापन
गया. डीएम कुमार रवि की मौजूदगी में बोधगया के विभिन्न एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने होटल रॉयल रेजीडेंसी में सोमवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए. गीत-संगीत व गुलाल-पकवान के साथ सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं.

इसमें बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, बोधगया इंस्पेक्टर नरेश कुमार, डॉ उमेश बर्मा, डॉ एएन तेतरवे, डॉ अरुण कुमार, होटल एसोसिएशन बोधगया के महासचिव संजय सिंह, ग्लोबल एनजीओ एसोसिएशन से दीपक कुमार, आनंद बिक्रम, रोटरी क्लब ऑफ बोधगया से डॉ अमरदीप कुमार, विवेक कुमार कल्याण, टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन से सुरेश सिंह, गाइड एसोसिएशन से राकेश कुमार पप्पू के साथ ही मुसलिम यूथ फेडरेशन, फुटपाथ यूनियन सहित नगर पंचायत के कई वार्ड सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन