डोभी थाने की हाजत से लुटेरा फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2016 8:01 AM

विज्ञापन

शेरघाटी/गया: कोडरमा डीसीएलआर की बोलेरो लूटने, आरा में एक जेवर दुकान से लूटपाट व जीटी रोड पर कई लूटकांडों को अंजाम देनेवाला रामभज्जी यादव शनिवार की देर रात 12 बजे के बाद डोभी थाने की हाजत से फरार हो गया. पुलिस ने तीन महीनों की मशक्कत के बाद शुक्रवार को ही पिपरघट्टी गांव से उसे […]

विज्ञापन
शेरघाटी/गया: कोडरमा डीसीएलआर की बोलेरो लूटने, आरा में एक जेवर दुकान से लूटपाट व जीटी रोड पर कई लूटकांडों को अंजाम देनेवाला रामभज्जी यादव शनिवार की देर रात 12 बजे के बाद डोभी थाने की हाजत से फरार हो गया. पुलिस ने तीन महीनों की मशक्कत के बाद शुक्रवार को ही पिपरघट्टी गांव से उसे एक थर्नेट, दो कारतूस, चोरी की बाइक व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद रामभज्जी यादव की निशानदेही पर पुलिस उसके चार साथियों की गिरफ्तारी में जुटी थी.

जानकारी के अनुसार, डोभी थाने की हाजत में काफी कमजोर व पुराना ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़ कर रामभज्जी यादव फरार होने में सफल रहा. पुलिस को इसकी जानकारी रविवार की अहले सुबह में हुई. इसके बाद उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की गयी है. इस बारे में एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि डोभी थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

जांच के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई तय की जायेगी. शेरघाटी एसडीपीओ से इस बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है. एसएसपी ने बताया कि फरार लुटेरे को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी जारी है. उम्मीद है उसे फिर से पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन