हर्बल रंग व फूल से बना गुलाल पहली पसंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2016 8:01 AM
विज्ञापन
होली के नजदीक आते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. दुकानों में तरह तरह की पिचकारी व रंग भरे पड़े हैं. बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह है. इस दौरान लोग सेहत व स्कीन का ख्याल रखते हुए काफी पड़ताल के बाद रंगों की खरीदारी कर रहे हैं. इधर, बच्चों के बीच िक्रकेटर्स व फेमस […]
विज्ञापन
होली के नजदीक आते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. दुकानों में तरह तरह की पिचकारी व रंग भरे पड़े हैं. बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह है. इस दौरान लोग सेहत व स्कीन का ख्याल रखते हुए काफी पड़ताल के बाद रंगों की खरीदारी कर रहे हैं. इधर, बच्चों के बीच िक्रकेटर्स व फेमस कार्टून कैरेक्टर्स के नाम की पिचकारी की काफी डिमांड है.
गया: होली को लेकर पूरा बाजार गुलजार है. रंग बिरंगी पिचकारी, गुलाल, रंग, टोपी व नकाब से पूरा बाजार पट गया है. हालांकि इस बार होली में रंग खेलने को लेकर लोगों अपने स्कीन की चिंता दिख रही है. दुकान पर रंग खरीदने से पहले लोग एक बार दुकानदार से जरूर पूछ रहे कि यह रंग कहीं उनके स्कीन पर बुरा असर तो नहीं डालेगा. दुकानदारों की माने तो इस बार लोग अपनी सेहत का ख्याल रखकर रंग व गुलाल की खरीद कर रहे हैं. शहर के गोदाम, केपी रोड, चांद चौरा व डेल्हा आदि जगहों पर बाजार में पहुंचकर लोग इन चीजों की खरीदारी कर रहे हैं. लोग केमिकल युक्त रंग के बदले फैंसी स्प्रे को पसंद कर रहे हैं.
करोड़ों का होता है व्यापार: रंग, गुलाल व पिचकारी का करोबार करोड़ों रुपये का होता है. दुकानदारों की माने तो 10 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होली में होता है.
यहां से ही आसपास के प्रखंड व अनुमंडल स्तरीय बाजार के अलावा गांव-कसबे आदि के दुकानदार सामान खरीद कर थोक रूप में ले जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










