कल तक छिटपुट छायेंगे बदरा, पर बरसेंगे नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2016 8:44 AM

विज्ञापन

गया : पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में बारिश का असर झारखंड तक हाेगा, पर बिहार खासकर गया में असर नहीं हाेगा. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना, के निदेशक आशीष कुमार सेन के मुताबिक, रविवार से साेमवार की दाेपहर तक आसमान में छिटपुट बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. ठंडी हवा […]

विज्ञापन
गया : पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में बारिश का असर झारखंड तक हाेगा, पर बिहार खासकर गया में असर नहीं हाेगा.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना, के निदेशक आशीष कुमार सेन के मुताबिक, रविवार से साेमवार की दाेपहर तक आसमान में छिटपुट बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. ठंडी हवा चलने की भी काेई उम्मीद नहीं है. साेमवार काे दाेपहर बाद से आसमान साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, माैसम में थाेड़ा परिवर्तन से अधिकतम पारा एक से दाे डिग्री गिरने की उम्मीद है.
जिले में पारे का खेल
गया में शनिवार काे अधिकतम पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह की आर्द्रता 60 प्रतिशत व शाम की आर्द्रता 37 प्रतिशत बतायी गयी.
पिछले चार दिनाें में गया के न्यूनतम व अधिकतम पारे में उछाल देखा जा रहा है. शुक्रवार काे अधिकतम तामपान 35.2 डिग्री व न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार काे अधिकतम पारा 33.0 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
बुधवार काे अधिकतम पारा 31.7 डिग्री व न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार काे अधिकतम 30.5 व न्यूनतम पारा 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था. इस तरह देखा जाये, ताे हर राेज न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उछाल देखा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन