स्वास्थ्यकर्मियों में गुस्सा प्रदर्शन कर जताया रोष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2016 8:43 AM
विज्ञापन
गया : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर क्षेत्रीय उप निदेशक मगध प्रमंडल के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि सिविल सर्जन द्वारा अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश है. सर्व सम्मति से निर्णय लिया […]
विज्ञापन
गया : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर क्षेत्रीय उप निदेशक मगध प्रमंडल के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि सिविल सर्जन द्वारा अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश है.
सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि समय पर समस्या का निदान नहीं हुआ तो चार व पांच अप्रैल को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन का आयोजन कर िवरोध जताया जायेगा. इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, आशा, ममता, कुरियर आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान चितरंजन सिंह, राम जनम शर्मा, रंजित कुमार व शिवनारायण शर्मा ने भी अपनी बातें रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










