Gaya News : गया बार एसोसिएशन के लिए 73% हुआ मतदान

Updated at : 17 Apr 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया बार एसोसिएशन के लिए 73% हुआ मतदान

Gaya News : गया बार एसोसिएशन के 77 अधिवक्ता उम्मीदवारों का भाग्य गुरुवार शाम को मत पेटी में बंद हो गया. कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण भारी मतदान हुआ

विज्ञापन

गया. गया बार एसोसिएशन के 77 अधिवक्ता उम्मीदवारों का भाग्य गुरुवार शाम को मत पेटी में बंद हो गया. कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण भारी मतदान हुआ. कुल 1853 मतदाताओं में से 1351 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 73 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान सुबह 7:35 बजे से शुरू कर दिया गया था. मतदान के लिए पांच बूथ बनाये गये थे तथा मतदान के लिए 25 केबिन बनाये गये थे. इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश चंद्र सिन्हा ने दी. मतदान के द्वारा अधिवक्तागण अध्यक्ष , सचिव सहित कुल 25 पदाधिकारियों का चुनाव करते हैं. समाचार लिखे जाने तक मतगणना की तैयारी चल रही थी. मतगणना के लिए 35 सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन