अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन पहुंचे कोलकाता, भाजपा कोर टीमों के साथ करेंगे संवाद

Updated at : 24 Mar 2026 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन पहुंचे कोलकाता, भाजपा कोर टीमों के साथ करेंगे संवाद

नितिन नबीन

Nitin Naveen : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अगले दो दिनों में पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य रूप से नैरेटिव सेट करने के लिए सोशल मीडिया के साथियों विचार-विमर्श करेंगे.

विज्ञापन

Nitin Naveen : कोलकाता. बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे. राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. साथ ही वो भाजपा की कोर टीमों के साथ संवाद करेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले दो दिनों में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं में मिशन की नई भावना जागृत करेंगे. इसके साथ नितिन नबीन उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठकों की एक श्रृंखला का नेतृत्व करेंगे, जिसका उद्देश्य पार्टी की डिजिटल, सोशल मीडिया और जमीनी स्तर की पहुंच को मजबूत करना है. चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का राज्य का यह पहला दौरा है.

कोलकाता में अध्यक्ष का भव्य स्वागत

भाजपा की ओ से दी गयी जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 09:45 बजे कोलकाता पहुंचे. कोलकाता पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष के कोलकाता आते ही रणनीतिक सत्रों के मैराथन बैठक की शुरुआत हो गयी है. 11:00 बजे हावड़ा और हुगली जोन की बैठक को संबोधित करेंगे. दोपहर साढ़े तीन बजे वे चुनावी अभियान में पार्टी की डिजिटल रीढ़ को मजबूत करने के लिए राज्य आईटी और कॉल सेंटर टीमों के कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके पश्चात् सायं 04:30 बजे वे राज्य सोशल मीडिया, मीडिया और नैरेटिव (विमर्श) टीमों के साथ एक बैठक करेंगे, जो पार्टी के संचार और विपक्षी नैरेटिव को काटने की रणनीतियों को सुव्यवस्थित करने के लिए एक महत्वपूर्ण सत्र है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुधवार को जायेंगे मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर

राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम छह बजे कोलकाता में ही केंद्रीय मंत्रियों और केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. प्रवास के दूसरे दिन नितिन नवीन सुबह मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. वहां पर वो राज्य की समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगेंगे. उसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में बूथ-स्तरीय तैयारी की सूक्ष्म समीक्षा के लिए राज्य भाजपा चुनाव प्रबंधन टीम के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 12:00 बजे वे समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और धार्मिक निकायों सहित राज्य भाजपा के विभिन्न अंगों के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद वह उसी स्थान (राज्य भाजपा कार्यालय) पर वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीतिक चर्चा करेंगे.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola