तरबूज खरीदते समय ध्यान में जरूर रखें ये बातें, खाने में लगेंगे मीठे 

Updated:
विज्ञापन
How To Choose Watermelon

तरबूज (image : Canva)

How To Choose Watermelon: अगर आप मार्केट से तरबूज खरीदने जा रहे हैं, तो उससे पहले आप इस आर्टिकल की मदद से मीठे और जूसी तरबूज चुनने के बारे में जरूर जानें.

विज्ञापन

How To Choose Watermelon: गर्मियों का मौसम आते ही हम ठंडे और तरोताजा करने वाले फल और सलाद घर पर लाते हैं. इस मौसम में खीरे का सलाद, नींबू पानी और खासकर तरबूज हमारी पहली पसंद बन जाते हैं. ये न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी देते हैं. लेकिन अक्सर जब हम तरबूज खरीदते हैं और उसे काटते हैं, तो पता चलता है कि यह अंदर से कम मीठा या खराब है, जिससे खाने का मजा अधूरा रह जाता है. इसलिए तरबूज खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इस आर्टिकल से आप मीठे और जूसी तरबूज चुनने के बारे में जान सकते हैं, जिसे इंस्टाग्राम अकाउंट @jyotiimahawar पर बताया गया है.

मीठे और जूसी वॉटरमेलन कैसे चुनें?

फील्ड स्पॉट देखें – सबसे पहले आप तरबूज में फील्ड स्पॉट देखें अगर धब्बा मलाई जैसा पीला है, मतलब तरबूज अच्छी तरह पका है. अगर तरबूज सफेद या फीका हो तो इसे न लें. 

तरबूज को टैप करके सुनें – अगर इससे खोखली, गहरी आवाज आए मतलब इसके अंदर रस भरा है. कम आवाज आने से ये अच्छा नहीं हैं. 

आप इसका वजन चेक करें – फल अपने साइज के हिसाब से भारी होना चाहिए. ऐसे तरबूज ज्यादा जूसी और मीठे होते हैं. 

शेक चेक करें – तरबूज समान और बराबर होना चाहिए, मतलब फल एकदम गोल-मटोल और पूरे हिस्सों में बराबर आकार वाला हो. अगर तरबूज में टेढ़े-मेढ़े हिस्से हों, तो उसे मत लें. 

डाल (स्टेम) देखें – सूखी डाल अच्छी होती है. अगर हरा तो इसे आप न लें क्योंकि इसे पकने से पहले तोड़ा जाता है. हरी = जल्दी तोड़ा गया।

टिप्स : जिस तरबूज में भूरे जाली जैसे निशान होते हैं, इसका मतलब है तरबूज मीठा है. 

यह भी पढ़ें: सुबह जल्दी उठते ही तैयार करें ये 5 हेल्दी और टेस्टी नाश्ते

यह भी पढ़ें: शेफ पंकज भदौरिया के रेसिपी से बनाइए बिहार का स्पेशल पराठा, मिलेगा पारंपरिक स्वाद 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola