एमयू के कर्मचारियों ने फूंका वीसी का पुतला
बोधगया. एमयू के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार करते हुए कुलपति (वीसी) प्रो एम इश्तियाक का पुतला फूंका. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमितेष प्रकाश ने बताया कि एमयू कैंपस में किये गये विभिन्न कामों में घोटाला किया गया है. बगैर निविदा के ही करीब 60 लाख से बने छात्र सूचना केंद्र का निर्माण […]
इस कारण कुलपति के निर्देश पर कराये जा रहे कार्यों की जांच करायी जाये व उन्हें हटाया जाये. उन्होंने भुगतान के अभाव में एमयू में बंद पड़ी वाइ-फाइ सेवा के लिए कुलपति को ही जिम्मेवार बताया है. इसके अलावा कर्मचारी संघ की 21 सूत्री मांगों पर वीसी द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिये जाने से भी कर्मचारी आक्रोशित हैं. मांगों को लेकर शुक्रवार को एमयू मुख्यालय खुलते ही कर्मचारी उसे बंद कराने लगे व काम बंद कर बाहर निकल गये. इसके बाद कुलपति का पुतला फूंका. विभिन्न पीजी विभागों में तैनात कर्मचारियों के बाहर चले जाने से शिक्षण कार्य पर भी असर पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










