असामाजिक तत्वों ने कब्र को पहुंचाया नुकसान
असामाजिक तत्वों ने कब्र को पहुंचाया नुकसानचंदौती प्रखंड क्षेत्र की कोरमा पंचायत के अमीरपुर गांव का मामलावरीय संवाददाता, गयाचंदौती प्रखंड क्षेत्र की कोरमा पंचायत के अमीरपुर (शेरपुर) गांव स्थित कब्रिस्तान में सोमवार की देर रात एक कब्र को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया. मंगलवार की सुबह वहां प्रार्थना करने पहुंचे लोगों ने कब्र की बदतर […]
असामाजिक तत्वों ने कब्र को पहुंचाया नुकसानचंदौती प्रखंड क्षेत्र की कोरमा पंचायत के अमीरपुर गांव का मामलावरीय संवाददाता, गयाचंदौती प्रखंड क्षेत्र की कोरमा पंचायत के अमीरपुर (शेरपुर) गांव स्थित कब्रिस्तान में सोमवार की देर रात एक कब्र को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया. मंगलवार की सुबह वहां प्रार्थना करने पहुंचे लोगों ने कब्र की बदतर हालत देखी, तो इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की. घटना की सूचना पाकर सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सतीश कुमार व चंदौती थानाध्यक्ष निशांत कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि असामाजिक तत्वों की जल्द ही पहचान कर उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई होगी. गौरतलब है कि अमीरपुर के रहनेवाले मोहम्मद शहाबुद्दीन की माता का निधन हो गया था. उन्हें गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










