गया जी के बेलागंज जनकल्याण शिविर पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, कांग्रेस नेता ने कृषि विभाग पर लगाया गंभीर आरोप
विजय सिन्हा की तस्वीर
Gaya ji Public Welfare Camp : बिहार के गया जी के बेलागंज प्रखंड परिसर के पुराने भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे.
गया जी से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gaya ji Public Welfare Camp: बिहार के गया जी के बेलागंज प्रखंड परिसर के पुराने भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे. इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोरमा देवी, प्रखंड विकास डॉ. राघवेंद्र शर्मा पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी गजानंद मेहता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

विजय सिन्हा का सख्त हिदायत
शिविर के दौरान मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे.

कांग्रेस नेता ने लगाया गंभीर आरोप
इस दौरान कांग्रेस नेता नूनु सिंह ने मंत्री से मिलकर बेलागंज में कृषि विभाग में व्यापक स्तर पर अनियमितता एवं धांधली का आरोप लगाया. इस पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मामले की जांच कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाएगा.

क्यों नाराज है किसान?
गौरतलब है कि बुधवार को आयोजित खरीफ महोत्सव के दौरान किसानों ने कृषि विभाग की कार्यशैली को लेकर जमकर हंगामा किया था. इसी मुद्दे को जनकल्याण शिविर में भी उठाया गया, जिस पर मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए