बोधगया में 1.68 लाख के साथ दलाल गिरफ्तार
गया. रेलवे के बोधगया स्थित सेटेलाइट काउंटर पर आरपीएफ ने छापेमारी कर एक लाख 68 हजार 810 रुपये कैश के साथ एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आरक्षण काउंटर पर दलालों के सक्रिय होने की कई दिनों से सूचना मिल रही थी. इसी के आधार पर सोमवार की दोपहर आरपीएफ व […]
इसी के आधार पर सोमवार की दोपहर आरपीएफ व आरपीएसएफ की संयुक्त टीम ने आरक्षण काउंटर पर छापेमारी की. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरआर सहाय ने बताया कि छापेमारी में बोधगया थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी मुन्नीलाल सिंह को रुपये के साथ दो विदेशी सैलानियों के टिकट, दो आरक्षण फॉर्म व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि काउंटर से दलालों द्वारा आरक्षण करा कर विदेशियों से मनमाना पैसा लिया जा रहा है.
दलाल के खिलाफ केस (98/ 2016) दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी में आरपीएफ सिपाही अरुण कुमार सिंह व गौतम कुमार सिंह भी शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










