नगर निगम में नौ कंप्यूटर शिक्षक व 10 संगीत शिक्षक चयनित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया : नगर निगम नियोजन इकाई के उच्च माध्यमिक स्कूलों में रिक्त संगीत शिक्षकों के 12 व कंप्यूटर शिक्षकों के 11 पदों के लिए सोमवार को नगर निगम के सभागार में काउंसलिंग हुई. इसमें कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए 21 व संगीत शिक्षक पद के लिए 19 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इससे पहले 13 जनवरी […]
विज्ञापन
गया : नगर निगम नियोजन इकाई के उच्च माध्यमिक स्कूलों में रिक्त संगीत शिक्षकों के 12 व कंप्यूटर शिक्षकों के 11 पदों के लिए सोमवार को नगर निगम के सभागार में काउंसलिंग हुई. इसमें कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए 21 व संगीत शिक्षक पद के लिए 19 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इससे पहले 13 जनवरी को सर्टिफिकेट वेरिफिकेश के दौरान कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए 31 व संगीत शिक्षक पद के लिए 22 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. एससी कोटी के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण संगीत शिक्षक के दो में से एक व कंप्यूटर शिक्षक का दोनों पद खाली रह गये.
उल्लेखनीय है कि नगर निगम नियोजन इकाई के उच्चत्तर माध्यमिक स्कूलों में संगीत शिक्षक के 12 व कंप्यूटर शिक्षक के 11 रिक्त पदों के विरुद्ध क्रमश: 104 व 224 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.
लेकिन, गत 13 जनवरी को सर्टिफिकेट वेरिफिकेश के दौरान कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए 31 व संगीत शिक्षक पद के लिए 22 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. सोमवार को काउंसिलिंग में कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए 21 व संगीत शिक्षक पद के लिए 19 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इनमें कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए नौ व संगीत शिक्षक पद के लिए 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










